मंदसौरः सिद्धाचल तीर्थ की भव्य संगीतमय भाव यात्रा के साथ परमस्पर्श चातुर्मास पूर्ण, दोनों संतों ने किया विहार

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः सिद्धाचल तीर्थ की भव्य संगीतमय भाव यात्रा के साथ परमस्पर्श चातुर्मास पूर्ण, दोनों संतों ने किया विहार


मंदसौर, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न, द्विशतावधानी मुनिराज प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज पवित्ररत्न विजयजी म.सा. के पावन सान्निध्य में आयोजित ऐतिहासिक परमस्पर्श चातुर्मास का समापन मंगलवार को चातुर्मास परिवर्तन एवं सिद्धाचल तीर्थ की भव्य संगीतमय भाव यात्रा के साथ पूर्ण हुआ। संतों के चातुर्मास परिवर्तन का लाभ शांतिलाल, सुनील, जिनेन्द्र कुमार फांफरिया परिवार ने लिया।

मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे परमस्पर्श चातुर्मास परिवर्तन यात्रा श्री अजितनाथ जिनालय जनकुपूरा से प्रारंभ होकर श्री हाटकेश्वर भवन नरसिंहपुरा पहुंची। जहां पर संगीत एवं भक्ति की मधुर स्वर-लहरियों के बीच श्री सिद्धाचल तीर्थ की दिव्य भावयात्रा का आयोजन हुआ। अनंत-अनंत आत्माओं की सिद्धभूमि, मोक्षकल्याणकों से पावन एवं समस्त तीर्थों में शिरोमणि श्री सिद्धाचल तीर्थ की महिमा, अलौकिक स्वरूप एवं आध्यात्मिक गौरव का भावपूर्ण वर्णन सुनकर प्रत्येक श्रद्धालु का हृदय भक्ति एवं श्रद्धा से भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि चार माह तक मंदसौर नगर में चातुर्मास अवधि के दौरान चातुर्मास बहुत अच्छे से संपन्न हुआ श्री संघ का प्रत्येक सदस्य ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हर कार्यक्रम अद्भूत ढंग से सफल हुआ चातुर्मास का सबसे अच्छा आयोजन 50 तपस्वियों की 9 उपवास की सामूहिक तपस्या रही। आज विदाई की बेला आई है चातुर्मास परिवर्तन का लाभ फांफरिया परिवार ने लिया उनकी भी खूब - खूब अनुमोदना। कार्यक्रम में श्री संघ पदाधिकारियों एवं परमस्पर्श चातुर्मास समिति द्वारा फांफरिया परिवार का बहुमान किया गया। इस अवसर पर श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, मंदसौर, नई आबादी के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सकल श्रीसंघ स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन जयेश डांगी ने माना अंत में आभार सुनिल फांफरिया ने माना।

सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने कि सहभागिता

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, मप्र शासन पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, भाजपा जिलाध्यक्ष पं राजेश दीक्षित, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा घटावदा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टूटेजा, पूर्व जनभागिदारी अध्यक्ष नरेश चंदवानी, कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्विकार रातडिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, विकास दशौरा, नपा जल कल सभापति निलेश जैन, भाजपा नेता मनोज चौधरी आदि ने सहभागिता की सभी जनप्रतिनिधियों का फांफरिया परिवार द्वारा बहुमान किया गया।

समाचारों का संकलन किया भेंट

इस अवसर पर फांफरिया परिवार के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार बलवंत फांफरिया ने चातुर्मास अवधि के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए समाचारों का संकलन कर उन समाचारों की एक पुस्तक को बलवंत फांफरिया और फांफरिया परिवार ने दोनों संतों को भेंट किया।

नवयुवक परिषद का 68वां स्थापना दिवस मनाया

कार्यक्रम में अभा राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद का 68वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर दोनो मुनिराज की उपस्थिति में राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद का ध्वजावंदन किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्टीय उपाध्यक्ष सुधीर लोढा,मंदसौर शाखा अध्यक्ष अजय फांफरिया, महामंत्री कमलेश सालेचा, प्रदेश संगठन सहमंत्री जयेश डांगी, यश बाफना, रिदम नाहटा, तरूण परिषद अध्यक्ष धवल चपरोत विशेष रूप से उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story