अनूपपुर: स्कूल बस की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुचीं छात्राओं को अधिकारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: स्कूल बस की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुचीं छात्राओं को अधिकारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी


अनूपपुर: स्कूल बस की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुचीं छात्राओं को अधिकारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी


अनूपपुर: स्कूल बस की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुचीं छात्राओं को अधिकारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी


अनूपपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पुष्पराजगढ़ विकासखंड के अमगवां ग्राम पंचायत के पीएमश्री संदीपनी स्कूल की छात्राओं ने बस की मांग लेकर पहुंची छात्राओं की मांग को देख अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बिना सूचना स्कूल ड्रेस में आने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मांग को खारिज कर दिया।

पुष्पराजगढ़ और जैतहरी जनपद पंचायत के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायतों में जारी वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों का पुलिंदा अधिकारियों के समक्ष रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी एवं अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुष्पराजगढ़ विकासखंड के अमगवां ग्राम पंचायत के पीएमश्री संदीपनी स्कूल के लिए दूरस्थ गांव से आने वाली छात्राओं ने बस की मांग लेकर छात्राएं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां स्कूली क्षेत्रोनिको देखकर वो विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। जनसुनवाई कर रही एसडीएम अनूपपुर ने मामले में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक के पास भेजा, जिस पर छात्राओं की मांग को देखकर नाराजगी जताई और बिना सूचना स्कूल ड्रेस में आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि छात्रों की समस्याओं को सुना, लेकिन उनकी मांग को खारिज करते बस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है कि बात कही। छात्राओं का कहना था कि वह स्कूल यह आने के लिए घर से पैदल 3 किलोमीटर पैदल चलना, फिर निजी बस से स्कूल तक आने और लौटने के दौरान यही प्रक्रिया अपनाने की बात कही है। इस दौरान रोजाना परेशानी उठाने की बात कही है।

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत खमरौध के ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक फूल सिंह पर मिलीभगत कर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। बताया कि 1.40 लाख रुपये के बोरी बंधान में महज एक दिन जेसीबी चलाकर पूरी राशि आहरित कर ली गई। 4.85 लाख की नाली, 15 लाख और 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़कें धरातल पर बनी ही नहीं हैं। वहीं 8.56 लाख रुपये की पेयजल पाइपलाइन विस्तार योजना का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला।

रोजगार सहायक फूल सिंह की पत्नी सावित्री सिंह (आशा कार्यकर्ता), भाई गेंद सिंह उइके की पत्नी हीराबती, बड़े भाई नीमा सिंह (दिव्यांग पेंशनधारी), सावित्री बाई और 18 वर्षीय भतीजे चंद्रप्रकाश के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर नियमित रूप से राशि निकाली जा रही है। वहीं चटुआ निवासी पात्र हितग्राही लालदास का पीएम आवास कागजों पर दर्शा दिया गया। इसके अलावा रोजगार सहायक पर पंचायत भवन की सामग्री निजी घर ले जाने का भी आरोप है।

जिला मुख्यालय अनूपपुर से सटे बरबसपुर में रोजगार सहायक ने अपात्र परिजनों को दिलाया पीएम आवास का लाभ, जैतहरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरबसपुर के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर स्वजनों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, रोजगार सहायक ने अपनी माता, भाई की पत्नी, बड़े पिता और बुआ का सत्यापन कर उन्हें पीएम आवास का लाभ दिलाया, जबकि इनमें से कई पूर्व में मुख्यमंत्री आवास का लाभ ले चुके थे। ग्राम भोलगढ़ में पक्के मकान वालों का सत्यापन कर दिया गया, जबकि वास्तविक हकदार बैगा और आदिवासी परिवारों को सूची से बाहर रखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक सप्ताह में मात्र दो दिन पंचायत आता है और फोन तक नहीं उठाता।

इसके साथ ही जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 10, शांति नगर, अनूपपुर निवासी सुमनलता सतनामी ने लोक सेवा केंद्र, अनूपपुर के माध्यम से भू-धारणा अधिकार के अंतर्गत अधिकार-पत्र प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 11, अनूपपुर निवासी कृष्णा सोनी ने निराश्रित अनुदान योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम पंचायत बर्री निवासी भीमसेन महरा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत राशि का लाभ दिलाए जाने तथा ग्राम बहपुर, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी रिसीलाल ने भू-अभिलेख में नक्शा सुधार किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी क्रम में ग्राम कोठी, तहसील कोतमा निवासी जगदीश प्रसाद प्रजापति ने फार्मर आईडी में कृषक की भूमिका दर्ज किए जाने तथा अन्य कृषकों की फार्मर आईडी जोड़े जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story