मंदसौर : नगर पालिका ने हटाया मुख्य मार्ग से अतिक्रमण, व्यापारियों का चक्का जाम

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर : नगर पालिका ने हटाया मुख्य मार्ग से अतिक्रमण, व्यापारियों का चक्का जाम


मंदसौर, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर शहर के बीपीएल चौराहे से लेकर मंडी गेट तक के मार्ग को आदर्श रोड के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मुख्य मार्ग पर डामरीकरण का कार्य भी किया जा चुका है। अब मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को हटाना था जिसे लेकर सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिये थे कि कार्यवाही जल्द शुरू की जायें। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जब नपा के अमले ने गुमटीयों को हटाना शुरू किया तो कार्रवाई के दौरान गांधी चौराहा स्थित जिला चिकित्सालय के सामने व्यवसाय करने वाले हाथ ठेला और गुमटी व्यापारियों ने विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। व्यवसायियों का कहना था कि वह सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा अचानक से आना और हमारे ठेले हटाना उचित नहीं है। विरोध से चलते मार्ग पर यातायात बाधित रहा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित कर चक्काजाम खत्म किया गया।

आदर्श रोड बनना है

मंदसौर नगर के बीचों बीच बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा से घंटाघर होते हुए सदर बाजार तक आदर्श रोड बनना है। जिसके लेकर जिला और पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका कार्य कर रही है। इस कडी में मंगलवार को अतिेक्रमण हटाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story