मंदसौरः नपाध्यक्ष ने 64वें पशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियों को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः नपाध्यक्ष ने 64वें पशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियों को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया


मंदसौरः नपाध्यक्ष ने 64वें पशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियों को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया


मंदसौर, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में 64वाँ भगवान पशुपतिनाथ महादेव मेला देवउठनी एकादशी से नपा परिषद के द्वारा आयोजित किया जाना है। इस 20 दिवसीय मेला की व्यवस्थाएं हर वर्ष से बेहतर रहे यह सुनिश्चित करने के लिए रविवार को नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नपा सभापतिगण निलेश जैन, निर्मला चंदवानी, रमेश ग्वाला, मेला समिति सदस्यगण दीपक गाजवा, गोवर्धन कुमावत, श्रीमती रेखा राजेश सोनी ऐरावला नपा कार्यपालन यंत्री पी.एस. धारवे, उपयंत्री राहुल गढ़ावा, मेला लिपिक राजेन्द्र नीमा, नपा राजस्व अधिकारी मंगेश राव नवले उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष गुर्जर व मेला समिति सभापति ने मेला ग्राउंड पर हर वर्ष मेला अवधि के दौरान की जाने वाली पेयजल, सफाई आदि की व्यवस्थाओं पर भी संबंधित कर्मचारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान नपा कर्मचारियों ने बताया कि मनिहारी बाजार के लिये ग्राउंड की सफाई व दुकानों के ले आउट के लिए लाइनिंग का कार्य किया जा चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story