अनूपपुर: प्रभारी मंत्री और मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष गुरूवार को अमरकंटक में
अनूपपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल 17 सितंबर को अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री रात्रि 8.00 बजे अमरकंटक पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी मंत्री एवं मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष गुरूवार प्रातः बजे मां नर्मदा मंदिर में पूजन-अर्चन एवं 21 बटुकों द्वारा वेद मंत्रोच्चार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे रामघाट दक्षिण तट, अमरकंटक में आयोजित सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। प्रातः 10 बजे धुम्मा घाटी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम तथा प्रातः 10:30 बजे श्री नर्मदे हर सेवा न्यास में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मेला ग्राउंड में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे मेला ग्राउंड में आयोजित हितलाभ वितरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री सायं 7 बजे रामघाट में आयोजित महाआरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8.00 बजे अमरकंटक से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रात 8.15 बजे अमरकंटक से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 9.20 बजे अनूपपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

