एमसीयू में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
एमसीयू में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक


भोपाल, 16 जून (हि.स.)। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो अभी तक फॉर्म नहीं भर सके थे वे 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइनआवेदन केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट अथवा एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा यह कदम विद्यार्थियों की सुविधा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story