उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले की अवधि 10 दिन बढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले की अवधि 10 दिन बढ़ाई


उज्जैन, 16 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले अवधि में 10 दिन की वृद्धि राज्य शासन ने कर दी है। पहले ये मेला 19 मार्च को समाप्त हो रहा था। अब मेला 29 मार्च 2 तक चलेगा।

जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि इस मेले में राज्य शासन के द्वारा नॉन कमर्शियल वाहन पर दिए गए 50% कर छूट की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रहे मेले में छूट का लाभ लेते हुए अब 29 मार्च तक वाहन खरीद सकते है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story