अनूपपुर: कोहरे एवं ठंड की चपेट में जिला विजिबिलिटी घट कर हुई 10 मीटर, प्राथमिक के बच्चों की छुट्टी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: कोहरे एवं ठंड की चपेट में जिला विजिबिलिटी घट कर हुई 10 मीटर, प्राथमिक के बच्चों की छुट्टी


अनूपपुर: कोहरे एवं ठंड की चपेट में जिला विजिबिलिटी घट कर हुई 10 मीटर, प्राथमिक के बच्चों की छुट्टी


अनूपपुर, 22 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में कोहरे का कहर छाया हुआ है कि सड़कों पर रोज की तरह आवागमन नहीं हो रहा हैं। रात लगभग दो बजे से कोहरे ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया जिसके कारण सुबह साढ़े पांच बजे से ही नगर सहित ग्रामीण एवं मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी घट कर 10 मीटर से भी कम रह गई। दोपहर 12 बजे सूर्य भगवान के दर्शन हो सकें। ठंड और कोहरा दोनों मिल कर जन जीवन लोगो को रजाई में दुबकने को मजबूर कर दिया हैं। जिले में प्राथमिक तक के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

अनूपपुर जिले में सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी कम होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड के कहर कर असर यह हैं कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है। सुबह 9.30 बजे के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं दोपहर 12 बजे सूर्य भगवान के दर्शन होने से लोगो को कुछ राहत मिल सकीं।

कड़ाके की ठंड में जिले का तापमान 7 डिग्री से नीचे

जिले में रात में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पर्यटन स्थल अमरकंटक में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। नर्मदा तटों और मैदानी क्षेत्रों में जमी ओस की सफेद परत ने अमरकंटक की सुंदरता को और बढ़ा दिया है। ठंड बढ़ने के साथ ही ऐसे मनमोहक दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश जारी किया है। इसके साथ ही, सुबह लगने वाली कक्षाएं अब 9:30 बजे से शुरू होंगी।

स्कूल बस चालक ने बताया कि कोहरा इतना तेज है कि सड़क नहीं दिख रही थी घीमी गति से वाहन चलकर बच्चेंघ को स्कूल पहुंचाया जा रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज कोहरे के कारण तापमान रात्रि में 7 डिग्री रहा और आने वाले दिनों में जैसे ही कोहरा हटेगा तब पारा और भी तेजी से नीचे जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story