मंदसौरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया


मंदसौर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को जिले के दलोदा, (धुंधडका) में आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागी - यात्रीगण तथा जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, विजय सुराणा, सुमित सेन, आसाराम, ईश्वर लाल, एसडीएम शुभम पाटीदार, तहसीलदार रमेश मसारे, जिला आपूर्ति अधिकारी आदि उपस्थित थे।

श्री अखिलानंद सरस्वती ग्रामीण गौशाला में आयोजित उक्त प्रदर्शनी में गोमूत्र गोदुग्धर तथा गोबर से निर्मित विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई थी जिसकी उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा भरपूर सराहना की गई। देवड़ा द्वारा गौशाला में गौपूजन किया गया गोवंश को हरा चारा खिलाया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवडा ने कहा कि इस स्थान पर गौशाला का बेहतर संचालन किया जा रहा है यह पावन पवित्र कार्य है। देवडा ने आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अनुसंधान केंद्र बनाए जाने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई हो इस हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा। गौशाला में निर्मित किए जा रहे प्रोडक्ट निर्माण से जिले की अन्य गौशालाएं भी प्रेरणा ले सकती है उनके लिए इस स्थान पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा सकता है यह पवित्र कार्य है जो आगे चलकर देश-विदेश में भी किया जा सकता है।

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा पोर्टल लॉन्च किया गया

जिले में जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर को भी जारी रही। यात्रा मार्ग पर ग्रामीण नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया। यात्रा के दौरान ग्राम जग्गा खेड़ी में शिक्षा पोर्टल भी लॉन्च किया गया स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया। शिक्षा पोर्टल जरूरतमंद बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो पुस्तक के खरीदने में आर्थिक रूप से परेशानी महसूस करते हैं। पोर्टल के माध्यम से उन बच्चों को अपनी अपनी क्लास के लिए पुस्तके मिल सकेगी। इसके लिए वे विद्यार्थी जो कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अगली कक्षा में जाते हैं वे अपनी पुरानी पुस्तके पोर्टल पर दान करेंगे जो जरूरतमंद विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दी जाएगी इसके अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थी अपनी आवश्यकता पोर्टल पर दर्ज करवाएंगे तथा पुस्तके देने वाले विद्यार्थी पोर्टल पर पुस्तक दान की जानकारी देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story