निगम ने पुराने शहर के चौक बाजार व आजाद मार्केट से हटाया अतिक्रमण
भोपाल, 22 अप्रैल (हि.स.)। भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने शहर के व्यवस्तम बाजार चौक, आजाद मार्केट आदि क्षेत्रों से बुधवार को अतिक्रमणों को हटाते हुए विभिन्न प्रकार का एक ट्रक सामान जप्त किया साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, अवैध रूप से बनें छप्पर, गुमठी, गन्ने की चरखी, पान पार्लर, आईसक्रीम गाड़ी, दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक दो पहिया एवं चार पहिया वाहन आदि हटाया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कटारा अटलांस, कटारा अमलतास, कटारा स्प्रिंग वेली, गौरीषंकर परिसर, कोलार तिराहा, चूना भट्टी, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, 1100 क्वार्टर, शाहपुरा नगर, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, न्यू मार्केट नागरिक सहकारी बैंक, रंगमहल, लिंक रोड नं0-3, मिसरोद, आकृति ईको सिटी, अमराई पार्क, अषोका गार्डन दशहरा मैदान, प्रभात चैराहा, परिक्रमा पार्क, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, पुष्पा नगर, बाग फरहत अफजा, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-6, चैक बाजार, आजाद मार्केट, मंगलवारा, जहांगीराबाद, पुराना कबाड़खाना बाबूल शादी हाल आदि क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही के तहत चैक बाजार एवं आजाद मार्केट क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखा सामान, टंगन, शेड, बोर्ड सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाकर 01 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की।
निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आकृति इकोसिटी क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 01 छप्पर को तोड़ा साथ ही न्यू मार्केट, 1100 क्वाटर्स, अशोका गार्डन, कबाड़खाना आदि क्षेत्रों में आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया एवं कंडम वाहन हटवाये और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हाथ ठेले, गन्ने की चरखियां, पान पार्लर, आईसक्रीम की गाड़ी तथा दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाने की कार्यवाही की।
-----------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

