अनूपपुरा: दिल्ली पुलिस कार्यवाही की विरोध में जिले भर में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांध जताया विरोध
अनूपपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरूवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए काले वस्त्र धारण कर सामतपुर तालाब तक पहुंचे। जहां का पुतला जलाकर जताया विरोध जताया।
ज्ञात हो कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं एवं इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा जंतर-मंतर की ओर किए जा रहे विरोध मार्च को पुलिस द्वारा रोके जाने और नेताओं की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को देशभर में ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया था। वहीं जिले के कोतमा में पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व गांधी चौक एवं बिजुरी नगर में ब्लॉक कांग्रेस बिजुरी के अध्यक्ष जय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला। प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पुलिस ने
दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई पुलिस कार्यवाही के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अस्थायी जेल में रखा और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया।
जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा की मांग की।
बिजुरी में कांग्रेस का प्रदर्शनकाली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस,
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरना-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजुरी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजुरी बाजार क्षेत्र में काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला। हनुमान मंदिर चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

