अनूपपुर: आयोग अध्यक्ष ने हाथी विचरण क्षेत्र का निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह
अनूपपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों के विचरण से ग्रमीणों को रतजगा के साथ अपने घरों और फसलों की सुरक्षा के साथ अपने को बचाने के लिए काफी मसक्तम करनी पड रहीं है।
गुरूवार-शुक्रवार की रात्रि तीनो हाथी ग्राम सोनमौहरी विचरण कर रहें हैं। जहां मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने देर रात सोनमौहरी गांव में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रमीणों एवं गश्ती दल में लगे कर्मचारियों से हाथियों के विचरण एवं हाथियों के स्वभाव/व्यवहार के संबंध में चर्चा कर सुरक्षित रहने की सलाह दी। इस दौरान परीक्षित सहायक अहिरगवां देवेंद्र पांडेय,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल, वनरक्षक तथा सुरक्षाश्रमिकों के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि तीन हाथियों का समूह विगत एक माह पूर्व छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर अनूपपुर जिले के जैतहरी एवं अनूपपुर तहसीलों के क्षेत्रों में निरंतर विचरण कर रहें हैं। रात होने पर जंगल से लगे आसपास की ग्रामीण अंचलों में घरों में तोड़फोड़ कर एवं खेत/बाडियों में लगे विभिन्न तरह के फसलों/अनाजों को अपना आहार बना रहें हैं। तीन हाथियों का समूह 17 दिनों तक भोलगढ़ गांव से लगे जंगल से भगतबांध के जंगल में बिताने के बाद गुरुवार की रात सोन मौहरी के बांस प्लांटेशन में कुछ देर ठहरने बाद देर रात ग्राम पंचायत अमगवां के गोहाटोला निवासी छोटेलाल राठौर के खेत में पहुंचे जहां खेत में लगे केला एवं गन्ना को आहार बनाते हुए शुक्रवार की सुबह फिर से बांस प्लांटेशन के जंगल में चले गये।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

