मंदसौरः स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं में कसावट लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं में कसावट लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


मंदसौर, 30 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ममंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं में कसावट लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने तथा व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग की पोषण आहार आंगनबाड़ी सेवाओं लाडली बहन लाडली लक्ष्मी आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई तथा बेहतरी के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर. के. द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अंकिता पंड्या जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. जी. सूर्यवंशी एवं डॉ बी. एल. सिसोदिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग, समस्त ब्लॉक मेडिकल आफिसर, नोडल अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई

जननी एक्सप्रेस वाहनों के कॉल करने पर विलंब से पहुँचने और वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खराब हो चुके वाहनों पर त्वरित कार्यवाही की जाए, वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा जाए तथा जिले की समस्त गाड़ियों का संस्थावार आॅडिट कर आ रही समस्याओं को दर्ज किया जाए।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के कार्ड बनाने की समीक्षा हुई। जनपद पंचायत, राजस्व एवं बीएलओ के सहयोग से पात्र हितग्राहियों की सूची प्राप्त कर घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। इस कार्य हेतु ब्लॉक प्रभारी एवं संस्था प्रभारी को जिम्मेदार बनाया गया है।

एनक्यूएएस मानक जिले की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों की समीक्षा की गई। विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिन्हित संस्थाओं के लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story