मंदसौरः कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा की समस्याओं की निराकरण के निर्देश दिए

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा की समस्याओं की निराकरण के निर्देश दिए


मंदसौर, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते मंडी संचालन प्रक्रिया का अवलोकन किया किसानों से चर्चा की। इस दौरान एसडीएम शुभम पाटीदार तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंडी परिसर में उपस्थित लहसुन उत्पादक किसानों से चर्चा की, फसल नीलामी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की, लहसुन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। किसानों को मंडी परिसर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई। किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निराकरण के संबंध में एसडीएम को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्यापारी की दुकान पर पहुंच कर किसानों को भुगतान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। मंडी परिसर में लाई गई सोयाबीन फसल का भी अवलोकन किया। सोयाबीन लाने वाले किसानों से भी चर्चा की। निरीक्षण के पश्चात मंडी कार्यालय में एसडीएम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ मंडी संचालन प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story