मंदसौरः खाद्य पदार्थ में मिलावट, अवैध शराब तथा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः खाद्य पदार्थ में मिलावट, अवैध शराब तथा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश


मंदसौर, 23 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट, अवैध शराब तथा भूमि के अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई अभियान सतत जारी रखें। उन्होंने खास तौर पर नकली दूध के विरुद्ध कार्रवाई के लिए खाद्यान्न सुरक्षा अधिकारियों तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा उक्त संबंध में अब तक रेवेन्यू अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबीत शिकायतो के निराकरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि राजस्व विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगर निकाय में शिकायतें लंबे समय से निराकरण हेतु पेंडिंग है, नगरी निकाय में छ3 पर ज्यादा लंबे समय से शिकायतें पेंडिंग हैं इस संबंध में शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संयुक्त संचालक उज्जैन को पत्र लिखें ताकि उनके स्तर पर लंबीत शिकायतों का निराकरण शीघ्र हो सके। साथ ही सीतामऊ तहसीलदार को भी शीघ्र शिकायतों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।

सीतामऊ में एल 4 पर 116 शिकायत लंबीत है कुल 330 शिकायते सीतामऊ तहसीलदार के स्तर पर लंबित है। सीतामऊ में स्वामित्व अभियान के अंतर्गत रजिस्ट्री कार्य में भी देरी पाई गई है। जिसके लिए कलेक्टर द्वारा सीतामऊ एसडीएम, तहसीलदार को ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मल्हारगढ़ तहसीलदार को भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण तेजी से करने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी परिणाम मूलक कार्य करें। अब तक जिले में 15 शिविर हो चुके हैं अधिकारियों तथा विभागों को अभियान की अवधारणा स्पष्ट हो चुकी है। कलेक्टर ने अधिकारियों को आउटपुट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा राजस्व सेतु अभियान में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्याओं का स्थाई समाधान करवाए।

जिले के महत्वाकांक्षी अभियान ऊपज से उद्यम के अंतर्गत समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इस अभियान को अब बड़े स्तर पर ले जाना है अधिकारी अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट देवें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर द्वारा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जिले में जल उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर पालिका मंदसौर पानी का अपव्यय करने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाइन लगाए। कलेक्टर ने स्पॉट फाइन की रिपोर्ट अगली बैठक में देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहरी विकास अभिकरण अधिकारी को नगरी निकायों में स्वच्छता के आदर्श वार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय कार्य में देरी बरतने पर कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782146 Articles

Share this story