अनूपपुर: जिले की 1.25 लाख लाड़ली बहनों को 21.37 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अंतरित की राशि

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: जिले की 1.25 लाख लाड़ली बहनों को 21.37 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अंतरित की राशि


अनूपपुर, मध्य प्रदेश, 19 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की 1 लाख 25 हजार 342 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 21 करोड़ 37 लाख 68 हजार 300 रुपये की राशि पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर जिले से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अनुदान राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनूपपुर जिले में कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में देखने और सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 342 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 21 करोड़ 37 लाख 68 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इसमें प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1,500 रुपये तथा रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि अंतरित की गई।

कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग संजीता भगत सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि के अंतरण से जिले की लाड़ली बहनों में उत्साह का वातावरण रहा। महिलाओं ने योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story