अनूपपुर: मुख्यमंत्री ने जिले की 1.25 लाख बहनों के खाते में किया 18.24 करोड की राशि का अंतरण

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: मुख्यमंत्री ने जिले की 1.25 लाख बहनों के खाते में किया 18.24 करोड की राशि का अंतरण


अनूपपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 349 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में याेजना की राशि रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुदान राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनूपपुर जिले में कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 349 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 18 करोड़ 24 लाख 9 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की।

आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति अनूपपुर के अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, परियोजना अधिकारी सीमा गाजू सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story