अनूपपुर: रेशम की डोर में बंधी भाई बहन का स्नेह, पूर्णिमा पर अमरकंटक में आस्था की डुबकी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: रेशम की डोर में बंधी भाई बहन का स्नेह, पूर्णिमा पर अमरकंटक में आस्था की डुबकी


अनूपपुर: रेशम की डोर में बंधी भाई बहन का स्नेह, पूर्णिमा पर अमरकंटक में आस्था की डुबकी


अनूपपुर: रेशम की डोर में बंधी भाई बहन का स्नेह, पूर्णिमा पर अमरकंटक में आस्था की डुबकी


अनूपपुर: रेशम की डोर में बंधी भाई बहन का स्नेह, पूर्णिमा पर अमरकंटक में आस्था की डुबकी


अनूपपुर , 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सावन मास पूर्णमासी के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर चंदन तिलक के साथ कलाई पर रेशम की पवित्र डोर को बांध अपनी रक्षा का वचन लिया।

पूर्णिमासी व रक्षा बंधन के कारण मंदिरों में पूजा पाठ कर बहनों ने राखी से सजाया हुआ थाल भाईयों के समक्ष रखें, तथा तिलक लगाकर उसे यशस्वी होने की दुआएं देते हुए उनकी बलाओं को अपने हाथों में समेट मिलया। वहीं भाई भी रेशम की डोर की लाज निभाने बहन की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन का पर्व कोतमा, बदरा, भालूमाड़ा, राजनगर, बिजुरी, अमरकंटक, जैतहरी, सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में हर्षोउल्लास के साथ पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक नगरी अमरकंटक में पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान अमरकंटक में सैलानियों की भीड़ भी अमरकंटक की वादियों का आनंद लेने पहुंचे थे।

वहीं रक्षा बन्धन को लेकर स्थानीय बाजारों में गुरुवार की रात तक रौनक बनी थी, शुक्रवार की दोपहर में भी राखी की दुकानें सजी रही और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ खरीदारी में जुटे रहे। प्रशासन ने भी बाजार की गलियों में सुरक्षा की व्यवस्था बनाई रखी। रक्षाबंधन के कारण शुक्रवार की सुबह से शाम तक नगरीय क्षेत्र की बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशनों पर भी बहनों की भीड़ अपने भाइयों के घर आवाजाही के लिए उमड़ी रही। लोगों का कहना है कि ये भीड़ अभी एकाध दिन यूं ही बनी रहेगी।

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूपपुर जेल में बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची। जहां जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के तहत कैंटीन से 250 रूपए की मिठाई सहित अन्य सामानों की पैकेट लेकर जेल के अंदर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उसका हालचाल जाना, बहनों को देखकर कई भाई बहनों ने गले मिलकर रोया भी, जिसे अन्य बहनों द्वारा चुप कराते राखी बंधवाया गया।

जिला जेल अनूपपुर अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू की गई, जबतक बहनें आएंगी राखी बंधवाया जाएगा। दोपहर 2 बजे तक 380 बहनों ने राखी बांधे थे, इसके बाद भी 125 बहनें अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कई बहनों ने जेलर के साथ वहां मौजूद सुरक्षा प्रहरियों को भी राखी बांध उनको दुआएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story