अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद परिजनों को उतराता मिला

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद परिजनों को उतराता मिला


अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद परिजनों को उतराता मिला


अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद परिजनों को उतराता मिला


अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव 13 घंटे बाद परिजनों को उतराता मिला


आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी

अनूपपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से आखिरकार मौत हो गई। शनिवार (19 सितंबर) की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया किशोर गहरे पानी में उतरने के कारण डूब गया था। जहां शनिवार रात 12:30 बजे तक चले रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद, रविवार सुबह 6.10 बजे किशोर का शव पानी में उतराता मिला।

परिजनों ने शव को बाहर निकाला है, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य समाप्त कर टीम जिला मुख्यालय लौट गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सीएचसी कोतमा में भेज कर अन्य कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर, पुत्र माधव पाटस्कर, निवासी वार्ड नंबर 6, कोतमा शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ लहसुई गांव के रास्ते केवई नदी पर बने रपटे को पार कर, उससे 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान अभिषेक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य दोस्त गहरे पानी में नहीं उतरे थे; वे अभिषेक को डूबता देख डरकर मौके से भाग निकले और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोतमा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा और पानी की अत्यधिक गहराई के कारण स्थानीय स्तर पर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर को सूचित किया गया। सूचना पर जिला अनूपपुर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया गया। प्लाटून कमांडर टीम प्रभारी राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में 1 एसडीईआरएफ की टीम जरूरी आपदा उपकरणों के साथ 60 किलोमीटर दूर घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम में प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी, अनुज कुमार, मुन्ना लाल रविदास, बालेन्द्र कुमार, बृजभान सिंह तथा शिवप्रताप सिंह शामिल रहे।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, लहसुई रपटे के पास केवई नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक है। नदी के इस क्षेत्र में प्राकृतिक खोह (गुफा जैसी संरचनाएं) बनी हुई हैं, जहां पानी का तेज बहाव और गहराई अक्सर हादसों का कारण बनती है। पूर्व में भी इस स्थान पर कई लोग डूब चुके हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन आरंभ किया, रात 12:30 बजे तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में टॉर्च व सर्च लाइट के सहारे खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार सुबह करीब 6.10 बजे परिजनों को शव किनारे के पास पानी में तैरता मिला। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशानुसार पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, कल शाम को बजे अभिषेक अपने दो साथियों के साथ नदी के पास घूमने गया था। वहां तीनों ने स्नान करने का मन बनाया, जिसमें अभिषेक को तैरना नहीं आता था जबकि अन्य दोनों दोस्तों को तैरना आता था। इसी असमर्थता के चलते वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और यह हृदयविदारक घटना घटित हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story