मंदसौरः सन्त श्री पीपानन्दजी का 703 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया-भव्य शोभायात्रा निकली
मन्दसौर, 03 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट द्वारा संत शिरोमणि श्री पीपाजी महाराज का 703वां जन्मोत्सव पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में मनाया गया। समाज के आमजन उपस्थित रहे।
मंदिर में प्रात: 8 बजे अभिषेक, द्वारकाधीश मंदिर, तापेश्वर महादेव व पशुपतिनाथ मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। संतश्री पीपा महाराज के मंदिर से शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुई जो पशुपतिनाथ पुलिया, सदर बाजार और विभिन्न मार्गों से निकलकर पुन: मंदिर पर पहुंची।
श्री पीपाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए सभी समाज बंधु सफेद वस्त्र पहने हुए साफा बांधे और पीछे महिलाएं अपने परिधान लाल चुनर में गीत गाती हुई, पीपा महाराज के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। बाजार के चौराहे पर समाजबंधु, युवा संगठन ने आइसक्रीम ठंडा शीतल जल एवं शरबत का स्टॉल समाज बंधुओं ने लगाये इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पंवार रतलाम (सेवानिवृत्त रेलवे विभाग), राजेश मकवाना (सेवानिवृत्त लेखापाल) द्वारा पीपाजी महाराज की छवि पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का ट्रस्टीयों एवं अध्यक्ष द्वारा साफा बांधकर शाल व श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्व. प्रेम कैलाश सोलंकी की स्मृति में उनके पुत्र एवं अतिथि व ट्रस्ट द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान कर शील्ड एवं प्रमाण पत्र सम्मान राशि भेंट की गई। युवा संगठन द्वारा पीपा जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ललित कनेरिया, विक्रम कनेरिया, देव कनेरिया द्वारा संगीतमय बांसुरी वादन और सैक्सोफोन की प्रस्तुत दी गई। अमित परमार, आयुष भाटी द्वारा भी गीत की प्रस्तुत दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

