उज्जैन और आगर मालवा के 11 मंदिरों के पुनरूद्धार के लिए जारी होंगे 200 करोड़ के टेम्पल बॉण्ड

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन और आगर मालवा के 11 मंदिरों के पुनरूद्धार के लिए जारी होंगे 200 करोड़ के टेम्पल बॉण्ड


उज्जैन, 29 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग के 11 मंदिरों के पुनरूद्धार के लिए 200 करोड़ के टेम्पल बॉण्ड जारी किए जाएंगे। इन 11 मंदिरों के पुनरूद्धार पर 1100 करोड़ का खर्च आएगा, जिसमें से 200 करोड़ टेम्पल बॉण्ड से जुटाए जाएंगे। इससे मंदिरों का सुव्यवस्थित प्रबंधन भी हो सकेगा।

शुक्रवार को संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता और कलेक्टर उज्जैन रौशन कुमार सिंह की उपस्थिति में टेम्पल बॉण्ड जारी करने के लिए आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में कलेक्टर आगर मालवा प्रीति यादव वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ी। बैठक में उज्जैन के कालभैरव मंदिर,मंगलनाथ मंदिर,सांदीपनी आश्रम,नवग्रह मंदिर ,84 महादेव मंदिर,अंगारेश्वर महादेव मंदिर,भूखी माता मंदिर,गढक़ालिका मंदिर,सिद्धवट मंदिर तथा आगर मालवा का मां बगलामुखी माता मंदिर और अन्य मंदिरों के लिए ’टेंपल बॉन्ड’ जारी करने सम्बंधित चर्चा की गई।

संभागायुक्त सिंह ने बैठक में निर्देश दिए गए कि टेंपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी करे,जिससे 31जुलाई तक टेंपल बॉन्ड जारी किए जा सकेंगे।

ऐसे जुटेंगे 1100 करोड़संभागायुक्त आशीषसिंह ने बैठक में बताया कि 200 करोड़ टेम्पल बॉण्ड से प्राप्त होंगे। इसीप्रकार 275 करोड़ अर्बन चैलेंज फण्ड से प्राप्त होंगे। 625 करोड़ बैंकों के माध्यम से प्राप्त होंगे। बैठक में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा,महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, यूडीए सीईओ संदीप सोनी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story