राजगढ़ः डाक कांवड़ लेकर उज्जैन से अशोकनगर जा रहे किशोर को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
राजगढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में करनवास थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उज्जैन से डाक कांवड़ लेकर अशोकनगर जा रहे कांवड़ यात्रियों के जत्थे को हाइवे-52 पर ग्राम बादलखेड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार करीब 10 पुरुष और दो महिलाएं डाक कांवड़ लेकर उज्जैन से अशोकनगर की ओर जा रहे थे। इनमें कुछ लोग बाइक से चल रहे थे, जबकि एक किशोर दौड़ते हुए कांवड़ यात्रा में शामिल था। जैसे ही जत्था बादलखेड़ी जोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में लव (15) पुत्र हरनामसिंह ओझा निवासी ग्राम झीला, थाना साडोरा, जिला अशोकनगर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद उसके साथ चल रहे भाई रोहित और अन्य कांवड़ यात्रियों ने बाइक से वाहन का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 80 एचई 2864 का नंबर नोट कर लिया। थानाप्रभारी संगीता षर्मा का कहना है मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

