जबलपुर : एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे साइबर और प्रॉपर्टी विवाद के मामले

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे साइबर और प्रॉपर्टी विवाद के मामले


जबलपुर, 26 मई (हि.स.)। जबलपुर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई में कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी और पारिवारिक विवाद, जमीन एवं प्रॉपर्टी संबंधी मामले, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समय-सीमा में त्वरित और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय भी मौजूद रहीं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों, चौकियों तथा पुलिस कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story