जबलपुरः मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी प्रारंभ- कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी प्रारंभ- कलेक्टर


जबलपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के हाल ही में दिये गये निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा होली के त्यौहार के बाद मदन महल की पहाड़ी से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमणों हटाने की कार्यवाही के विरोध में शांति बाई शर्मा एवं अन्य द्वारा दायर की गई याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई करते हुये राज्य शासन को माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश का शीघ्र अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही का मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के साथ-साथ पालन प्रतिवेदन समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत करने के निर्देश शासन को दिये हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story