मंदसौरः पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का किया निरीक्षण
मंदसौर 28 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के पश्चात गणवेश के निरीक्षण करने के दौरान अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारी को पुरस्कृत किया एवं अन्य कर्मचारियों को गणवेश में सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील के साथ साथ जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, जिले के समस्त थानों/चौकी का बल एवम डॉग स्क्वायड भी उपस्थित रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

