राजगढ़ः युवती ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरु

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः युवती ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरु


राजगढ़, 5 मार्च (हि.स.)। मध्‍यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के इंद्रा काॅलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात इंद्रा काॅलोनी निवासी 20 वर्षीय निशा ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवती मानसिक रुप से बीमार थी, जिसका भोपाल अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।

घटना के दौरान परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे, देर रात देखा तो युवती फांसी के फंदा पर लटकी मिली। युवती ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत का कहना है कि युवती मानसिक रुप से बीमार थी, जिसका भोपाल में उपचार जारी था। प्रकरण में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए गए है साथ ही हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story