राजगढ़: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी, जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी, जांच जारी


राजगढ़, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में सोमवार सुबह एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा भिजवाया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रमेश पुत्र रतनलाल जाटव ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसे कम दिखाई देने की समस्या भी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। उसका बेटा काम पर गया हुआ था, जबकि बहू शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story