अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति


अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति


अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति


अनूपपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर के प्रांगण में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

इस दौरान अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीएम अनूपपुर प्राशी अग्रवाल, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में ध्वजारोहण, पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन, परेड निरीक्षण, हर्ष फायर के साथ ही मध्य प्रदेश गान, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के प्रस्तुतीकरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर के प्रांगण में पहुंचीं। परेड कमांडर के रूप में रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे तथा सेकंड इन कमांडर के रूप में सूबेदार अम्बरीस कुमार साहू ने परेड का नेतृत्व किया।

परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल 10वीं वाहिनी (एसएएफ) डी कंपनी सागर कैंप चचाई, जिला पुलिस बल (पुरुष/महिला), जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाइड सीनियर शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सीनियर स्काउट गाइड शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाइड जूनियर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, जूनियर रेड क्रॉस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, रेडक्रॉस दल जूनियर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाइड जूनियर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्या दल तथा पुलिस बैंड वादन दल ने भाग लिया।

रिहर्सल कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अशासकीय संत तुलसी मॉडल हाई स्कूल अनूपपुर, अशासकीय ज्ञानोदय हाई स्कूल, अशासकीय डी.व्ही.एम. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा अशासकीय भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। वहीं, सीनियर वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर तथा शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story