स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी देख भड़के छात्र : प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now
स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी देख भड़के छात्र : प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप


जबलपुर, 1 अक्टूबर (हि.स.)। मदन महल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित रक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जो कि ब्रिटिश फोर्ट स्कूल द्वारा संचालित है। स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे को लेकर छात्रों ने एमपी स्टूडेंट यूनियन को शिकायत दी थी। जिस पर यूनियन ने मंगलवार काे जांच में सही पाया और सबूत के तौर पर स्कूल के बाथरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सौंपा। फुटेज सामने आने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए इसके बाद मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अभिषेक पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्र नेता अभिषेक पांडे का कहना था की स्कूल के छात्रों ने जब इस बात की शिकायत प्रबंधन से की तो उन्होंने बजाय कारवाई करने के उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी एवं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेता का कहना है की स्कूल के टॉयलेट में लगे सीसीटीवी कैमरे बेशर्मी के प्रतीक हैं। स्कूल प्रबंधन अपनी सारी हदों को पार कर चुका है। प्रबंधन द्वारा किया गया कार्य उनकी मानसिकता दर्शाता हैं। वहीं छात्र नेताओं ने आरोप लगाया की पुलिस को इस पर तत्काल कार्रवाई करना चाहिए थी परंतु पुलिस में ऐसा नहीं किया और मामले को जांच में लिया है। उनके अनुसार पुलिस दबाव में कार्य कर रही है। छात्र नेता ने कहा है यदि कैमरे नहीं हटाए गए तो कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों पहले भेड़ाघाट रोड स्थित ब्रिटिश फोर्ट में भी शिकायत पाई गई थी जिसके कवरेज को करने गए पत्रकार पर आरोप लगाते हुए उसकी पुलिस में शिकायत करा दी गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765271 Articles

Share this story