नरसिंहपुर : साइकिल मिलते ही खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, पढ़ाई को मिलेगा ज्यादा समय

WhatsApp Channel Join Now
नरसिंहपुर : साइकिल मिलते ही खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, पढ़ाई को मिलेगा ज्यादा समय


नरसिंहपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली में सीएम राइज विद्यालय करेली में पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी , पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की उपस्थिति में हुआ साईकिल वितरण किया गया l

नगर के सांदीपनी सी एम राइज विद्यालय करेली में सोमवार को विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे जब उन्हें मुफ्त साईकिल वितरित की गई। इस आयोजन में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी वरिष्ठ शिक्षक ताराचंद्र परासर, नपा उपाध्यक्ष अनीता नेमा, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र स्वामी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया इस अवसर पर विद्यार्थियों को साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

जालम सिंह पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझाया और इस योजना के तहत विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को स्पष्ट किया श्री पटेल ने कहा,शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को हर संभव सहायता मिलनी चाहिए ताकि वे अपनी पढ़ाई में मनोयोग से लगे रहें। यह साईकिल वितरण छात्रों को विद्यालय आने-जाने में मदद करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने भी बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक विकास भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना सर्वोत्तम प्रयास करें और देश की प्रगति में योगदान दें l इस मौके वरिष्ठ शिक्षक ताराचंद्र परासर ने कहा, विद्यालय के विद्यार्थियों को आज जो साईकिलें मिली हैं, वे केवल परिवहन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह एक प्रेरणा का प्रतीक हैं। यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का एक बेहतरीन कदम है कार्यक्रम का समापन खुशी और उत्साह के माहौल में हुआ, जब छात्रों ने अपने नए साईकिलों को सस्मान ग्रहण किया। साईकिल वितरण के बाद छात्रों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी साफ़ देखी जा सकती थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / भागीरथ तिवारी

Share this story