अनूपपुर: स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत ग्रामीणों ने शव रखकर एक घंटे किया चक्काजाम, चालक पर प्रकरण दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत ग्रामीणों ने शव रखकर एक घंटे किया चक्काजाम, चालक पर प्रकरण दर्ज


अनूपपुर: स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत ग्रामीणों ने शव रखकर एक घंटे किया चक्काजाम, चालक पर प्रकरण दर्ज


अनूपपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में 12वीं के छात्र 18 वर्षीय ललित केवट की मौत हो गई। वह दो दोस्तों के साथ बाइक से मलगा हायर सेकेंडरी स्कूल जा रहा था। आमाडांड रोड पर बाइक पिकअप से टकराने के बाद ललित ट्रेलर की चपेट में आ गया।

पुलिस के अनुसार, हर्री गांव का ललित अपने दो साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक एक पिकअप के पीछे चल रही थी। बाइक चालक ने तेज रफ्तार में पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से ट्रेलर आ गया। पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। ललित ट्रेलर की तरफ गिर गया और उसके पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आमाडांड रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही रामनगर और बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद करीब एक घंटे में रास्ता खुल सका।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story