मंदसौर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रोकने पर होगी सख्त कार्यवाही

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रोकने पर होगी सख्त कार्यवाही


मंदसौर, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी अधिकृत कारण के किसी भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन नहीं रोकी जाए। पेंशन में अनावश्यक विलंब या रोक लगाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में पेंशन की कोई फाइल अथवा कैश लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि किसी सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी की पेंशन रोकी जाती है, तो सेवानिवृत अधिकारी या कर्मचारी इसकी तुरंत शिकायत जिला स्तरीय जनसुनवाई में करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। भानपुरा निवासी लक्ष्मीबाई ने डूब क्षेत्र की कृषि भूमि का मुआवजा राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ढाबला निवासी भारत सिंह ने मंदिर जिर्णोद्वार के लिए राशी स्विकृत करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दलोदा रेल निवासी मांगीलाल ने भूमि का रकबा सुधारने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलोदा को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने 34 आवेदकों की शिकायतों को सुना

जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर आदि भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना, चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। जनसुनवाई में कुल 34 आवेदकों की शिकायतों का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुना जाकर संबंधित चौकी प्रभारी को त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु तत्काल निर्देशित भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story