राजगढ़ः शिव-पार्वती मंदिर से चंदन के दो पेड़ चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः शिव-पार्वती मंदिर से चंदन के दो पेड़ चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश


राजगढ़ः शिव-पार्वती मंदिर से चंदन के दो पेड़ चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश


राजगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघराघाट स्थित प्राचीन शिव- पार्वती मंदिर परिसर से गुरुवार की रात अज्ञात बदमाश चंदन के दो पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-3 निवासी मंदिर के पुजारी 64 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मांगीलाल लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और वहां लगे चंदन के दो पेड़ काटकर अपने साथ ले गए। चोरी गए पेड़ों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने पेड़ गायब देखे, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित संदिग्धों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story