अशोकनगर: मध्यप्रदेश के पहले न्यायालय में लगने जा रही संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के पहले न्यायालय में लगने जा रही संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा


अशोक नगर, 05 फरवरी(हि.स.)। जिला न्यायालय परिसर अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का आगामी 8 फरवरी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत अनावरण करेंगे। यहां जिला न्यायालय परिसर में लगने जा रही डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा मध्यप्रदेश के न्यायालयों में पहली प्रतिमा होगी।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू ने हिन्दुस्थान समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा चार माह पूर्व जिला सत्र प्रधान न्यायाधीश के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था, कि जिनके संविधान से न्यायालय संचालित होते हैं, ऐसे संविधान निर्माता की प्रतिमा न्यायालय परिसर में लगना चाहिए। जिस पर से मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत से चर्चा कर न्यायालय परिसर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिसका 8 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत अनावरण किया जाएगा, इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक एवं वरिष्ठ न्यायाधीश गण रहेंगे।

संघ के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रतिमा स्थापना के साथ ही न्यायालय परिसर में संविधान वाटिका का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसके दरवाजे पर सांची दरवाजे की तरह निर्माण किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story