स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में पांच उम्मीदवारों की मजबूत बढ़त बरकरार

WhatsApp Channel Join Now
स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में पांच उम्मीदवारों की मजबूत बढ़त बरकरार


जबलपुर, 23 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के साथ अब चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। जबलपुर स्थित मुख्यालय में मंगलवार को जारी मतगणना के दौरान भोपाल और बुरहानपुर जिलों के मतपत्रों की गिनती पूरी कर ली गई है।

अब तक सामने आए रुझानों के अनुसार भोपाल के अधिवक्ता राजेश व्यास, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. पी.सी. कोठारी, महेश कुमार मौर्य और मोहम्मद महबूब अंसारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और शीर्ष पांच स्थानों पर बने हुए हैं।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अब तक कुल 8,791 मतों की गणना की जा चुकी है। इनमें से 8,415 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 376 मत नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण अवैध घोषित किए गए हैं।

अन्य जिलों से प्राप्त मतपत्रों की गिनती का कार्य अभी जारी है। सभी मतों की गणना पूरी होने के बाद अंतिम परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story