विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज इंदौर प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज इंदौर प्रवास पर


इंदौर, 4 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज गुरुवार को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। तोमर दोपहर एक बजे इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम इंडियन मिनिस्टीरियल पार्टिसिपेशन के वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बतौर शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष तोमर कार्यक्रम में उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। साथ ही स्व. दादा निर्भय सिंह पटेल के 29वें स्मरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात तोमर दोपहर 3 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story