छतरपुर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 8 जुलाई को आएंगे छतरपुर

छतरपुर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 8 जुलाई को आएंगे छतरपुर
WhatsApp Channel Join Now
छतरपुर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 8 जुलाई को आएंगे छतरपुर


छतरपुर, 6 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार आगामी 8 जुलाई को छतरपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे टीकमगढ़ सहित छतरपुर जिले के कई नगरों में भ्रमण करते हुए मतदाताओं का आभार भी व्यक्त करेंगे।वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के जिले आगमन को लेकर भाजपा में भारी उत्साह व्याप्त है इसके अलावा जनता जनार्दन भी उनका स्वागत करने के लिए आतुर नजर आ रही है, केंद्रीय मंत्री के स्वागत की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि आगामी 8 जुलाई को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ पहुंचेंगे। यहां पर अल्प समय रुकने के बाद उनका विशाल काफिला टीकमगढ़ जिले की सरहद को पार करते हुए बिजावर पहुंचेगा। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। यहां पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय मंत्री छतरपुर पहुंचेंगे यहां केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां चल रहीं हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा आम जनता का आभार भी व्यक्त किया जाएगा, तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री नौगांव के लिए रवाना होंगे यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह आगामी गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का जगह-जगह तुलादान सहित भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story