धार: एसआईआर में कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे: चावड़ा

WhatsApp Channel Join Now
धार: एसआईआर में कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे: चावड़ा


धार: एसआईआर में कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे: चावड़ा


धार, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर विधानसभा की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने की।

इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चावड़ा ने सभी से आग्रह किया कि पुन: निरीक्षित मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से सुनिश्चित हो। शक्ति केंद्र स्तर पर BLA-2 के साथ समन्वय कर ऐसी टीम बनाई जाए, जो हटाए गए नामों, विस्थापित मतदाताओं एवं नए पात्र मतदाताओं की सटीक जांच कर त्रुटिरहित सूची तैयार करे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मुक़ामसिंह निगवाल और पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

Share this story