उज्जैनः गायक कैलाश खेर ने किए महाकाल दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः गायक कैलाश खेर ने किए महाकाल दर्शन


उज्जैन, 05 जून (हि.स.)। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए।

दर्शन उपरात उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक बार जो बाबा महाकाल के दर्शन करता है,जन्म जन्मांतर से मुक्ति पा जाता है। महाकाल वह शक्ति है जो ब्रम्हांड चलते है। आज तो महाकाल इंद्रा को अपने साथ लाये और बरसाया। उनकी कृपा बूंदों के रूप में भक्तों को स्पर्श करके गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कैलाश खेर का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story