मंदसौर में 20 अगस्त को मनाया जायेगा श्री पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव
मंदसौर, 13 अगस्त (हि.स.)। मन्दसौर (दशपुर) नगर की धन्य धरा पर श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ द्वारा दो दिवसीय श्री पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2026 गुरूवार को किया जा रहे है। जिसके अंतर्गत 13 अगस्त को श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारियों द्वारा मंदसौर नगर में विभिन्न श्रीसंघों में चातुर्मास हेतु विराजित साधु भंगवतों को आयोजन में पधारने की विनति की एवं श्रीसंघों के सदस्य परिवारों को आयोंजन में पधारने का निवेदन किया।
श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव में मंदसौर नगर के सभी जैन मूूर्तिपूज श्रीसंघ ट्रस्ट मण्डल, नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल की सभी कार्यक्रमों में पूरी सहभागिता रहें इस हेतु सभी श्रीसंघ को भावभरा निमंत्रण पत्र प्रेषित किया जा रहा है। आपने बताया कि कार्यक्रम श्री आर्यरक्षितसूरि तीर्थ प्रेरक व प.पू. आचार्य श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. प. पू. आचार्य श्री सागरचन्द्रसागर सूरीश्वरजी म.सा., प. पू. आचार्य श्री सौम्यचन्द्रसागर सूरीश्वरजी म. सा. प.पू. आचार्य श्री विवेकचन्द्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.,प.पू. आचार्य श्री तीर्थचन्द्रसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा - 11 प. पू. मुनिराज श्री विरलविजयजी म.सा. आदि ठाणा - 2 प. पू. मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा- 2 प. पू. साध्वी श्री शीलमाला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा - 2 प. पू. साध्वी श्री शीलरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा - 7 प. पू. साध्वी श्री विमलप्रभा श्रीजी म. सा. प. पू. साध्वी श्री शुभवर्धना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा - 3 के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजन दो दिवसीय होगे दिनांक 19 अगस्त 26 सभी मंदिरों में श्री नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप प्रात: 8 से 10 बजे तक. श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे - एक अद्भूत नाटिका का मंचन श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया जायेगा जिसमें भाग लेने वालों को रात्रि 8.10 बजे तक लक्की ड़ा टिकट दिये जावेंगे, जिन पर 15 से अधिक चांदी की गिन्नियां पुरस्कृत की जावेगी । दिनांक 20 अगस्त को सुबह नवकारसी - प्रात: 7.30 से 8.30 बजे तक. संस्कार गार्डन, अफीम गोदाम रोड़ पर होगी जिसके बाद विशाल रथयात्रा प्रात: 8.30 बजे से सहस्रफणा चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर, नई आबादी से निकलेगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन नयापुरा रोड़, मन्दसौर पर पहुंचेगी जहां पर चल समारोह धर्म सभा के रूप में परिवर्तित होगा जिसमें नगर में विराजमान पूज्य गुरु भगवंतों के प्रवचन होगे जिसके बाद श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के सभी परिवारों का स्वधमीर्वात्सल्य होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

