शिवपुरीः युवा संगम कार्यक्रम में 36 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन

WhatsApp Channel Join Now
शिवपुरीः युवा संगम कार्यक्रम में 36 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन


शिवपुरीः युवा संगम कार्यक्रम में 36 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन


शिवपुरी, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। मेले में निजी क्षेत्र की सात कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 64 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। चयन प्रक्रिया के दौरान 36 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया और उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत मार्च माह में 82 हितग्राहियों को एक करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक की राशि का ऑनलाइन वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं, जैसे राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य सचिन कौरव, उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक विवेक, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा

Share this story