राजगढ़ःशिवधाम कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःशिवधाम कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ


राजगढ़ःशिवधाम कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ


राजगढ़, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर स्थित शिवधाम कॉलोनी में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन आचार्य प्रमोद जी नागर द्वारा किया जा रहा है। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

शोभायात्रा का प्रारंभ प्रातः 8 बजे इंदिरा नगर राजगढ़ बायपास चौराहा स्थित मनकामेश्वर माता मंदिर से हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। बैंड-बाजे और भक्ति संगीत की धुनों के साथ शोभायात्रा शिवधाम कॉलोनी स्थित कथा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं ने लाल वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखा, जबकि पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर शामिल हुए। बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कथा का संगीतमय वाचन 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक होगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से सनातन धर्म के आदर्शों, संस्कारों और जीवन मूल्य की महत्ता से श्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा। 1 जून को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया जाएगा। शिवधाम कॉलोनी समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story