श्योपुरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 50 यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
श्योपुरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 50 यात्री घायल


श्योपुर , 23 मई (हि.स.)। राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रृद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिसमें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के करीब 45 से 50 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

बस में सवार सभी यात्री उत्त प्रदेश के गोवर्धन में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसमें एक ही परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे सवार शामिल थे। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को श्योपुर से रवाना हुई यात्री बस में गोयल परिवार के एक ही परिवार के श्रृद्धालु सवार थे। अलवर क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस पर अचानक से चालक को झमकी लग गई और बस डिवाइड को तोड़ते हुए खंती में जाकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस, एनएचएआई की एंबुलेंस और राहत टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को बस बाहर निकालर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

14 वर्षीय बालिका गंभीर घायल, जयपुर रेफरसूचना के अनुसार बस में सवार यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटे लगी हैं, जबकि 6 लोगों के अधिक चोट लगी है। इसके अलावा एक 14 वर्षीय बालिका के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। जिसका पैर फैक्चर होने के बाद उसे अलवर अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान के जयपुर के लिये रेफर किया गया है।

बस में सवार यह यात्री हुए घायल...बस में सवार कुछ घायलों के नाम सामने आए हैं, जिनमें संतोष शर्मा, सरोज बंसल पुत्री दिलीप बंसल विजयपुर, ललिता पुत्री ओमप्रकाश गोयल गंगापुर सिटी, संतोष गर्ग पुत्र शंभू दयाल श्योपुर शैकी गोयल पुत्र दीपू गोयल श्योपुर, असरफ खान श्योपुर, गिरीज, कीर्ति पत्नी गिरीज प्रसाद, जेस्सी गर्ग, मिमी गोयल, आजाद खा श्योपुर, विमला, बादाम गर्ग, दीपा गर्ग, वीनिता जैन, हार्दिक जैन, सेल्सी जैन, सेल्की गर्ग, काव्या गर्ग, अंजना, निर्मला, ममता गोयल, वशिरा, लता गर्ग, आदित्य शर्मा, मुन्नी देवी कनीरा अग्रवाल, हर्पित अग्रवाल, प्रेम लता, मानवी, तारा बाई, संतोष, अर्चाना, गीता देवी, दिलीप बंसल शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव

Share this story