सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र है : गोविंद सिंह राजपूत

WhatsApp Channel Join Now
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र है : गोविंद सिंह राजपूत


सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत खाद्य मंत्री ने बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

भोपाल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास जैसी जन कल्याणकारी नीतियों ने गरीब के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र है, और सेवा संकल्प अभियान उसी मंत्र का विस्तार है।

यह बात खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार काे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा नगर परिषद् में सेवा संकल्प अभियान अ्रंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के अवसर पर कही। मंत्री राजपूत ने बिलहरा बस स्टैंड पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यही महात्मा गांधी के सपनों का भारत है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी नीतियों से हो रहा प्रदेश का विकास मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण, नगरों में स्वच्छता और शिक्षा के लिए अकादमी जैसी संस्थाओं को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवाओं को बेहतर शिक्षा देने का लक्ष्य है, वैसे ही सरकार भी हर नगर परिषद में विकास और शिक्षा का वातावरण बना रही है। उन्होने कहा सेवा संकल्प अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विचार है। हम सभी को अपने वार्ड, अपने नगर और अपने प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित बनाने का संकल्प लेना होगा। जब हर नागरिक सेवाभाव से जुड़ेगा, तभी सुरखी ही नहीं पूरा मध्यप्रदेश आगे बढ़ेगा। मंत्री श्री राजपूत द्वारा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की एवं स्वास्थ्य शिविर के महत्व को बताया श्री राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। जब हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा तो बीमारियों का खतरा कम होगा और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और समाज भी अपनी जिम्मेदारियों को समझे। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना होगा। घर से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं करना, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करना और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनसेवा पर जोर

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास, जनकल्याण और जनसेवा के कार्यों को गति दी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और महिला एवं युवा कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं के माध्यम से नागरिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही समाज की भागीदारी से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को जनआंदोलन बनाया जाना आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story