सिवनीः पुलिस ने कांबिंग गश्त में 56 वारंटी को किया गिरफ्तार
सिवनी, 30 नवंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात्रि 12 बजे से प्रातः 05 बजे तक थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी, जिसके सार्थक परिणाम निकले। जिसमें सिवनी पुलिस ने कांबिंग गश्त में 56 वारंटी को गिरफ्तार कर 70 निगरानीशुदा गुंडा बदमाश चेक किया।
सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा जिले के समस्त थाना /चौकी में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु नाईट काम्बिंग ऑपरेशन आदेशित किये जाने पर पुलिस द्वारा रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक समस्त थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी,जिसके सार्थक परिणाम निकले।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभावी नाइट कांबिंग गश्त हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिवनी पुलिस की रात्रि कांबिंग गश्त में 01 राजपत्रित अधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित 125 का पुलिस बल कांबिंग गश्त में शामिल रहा। रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान जिले में 13 स्थाई वारंट, 43 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, इसके साथ ही 70 निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश/ सस्पेक्ट को चेक किया गया। इसके साथ ही होटल, ढाबा, लाज,धार्मिक स्थलों एवं 185 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

