सिवनीः राजस्व विभाग ने टूरिया व कोहका में तीन रिसोर्टों का अतिक्रमण हटाया

WhatsApp Channel Join Now
सिवनीः राजस्व विभाग ने टूरिया व कोहका में तीन रिसोर्टों का अतिक्रमण हटाया


सिवनी, 02 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की तहसील कुरई में राजस्व विभाग ने मंगलवार को ग्राम टूरिया और कोहका में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। तीन रिसोर्टों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।

ग्राम टूरिया (प.ह.न. 48) की शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 77, रकबा 2.57 हे. में से 0.03 हे. क्षेत्र पर पेंच इंटरनेशनल रिसोर्ट द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसी प्रकार ग्राम टूरिया में ही खसरा क्रमांक 1 (9.21 हे.) एवं 10 (1.57 हे.), मद बड़े झाड़ का जंगल की भूमि में से 0.18 हे. पर रिजेन्टा रिसोर्ट द्वारा किए गए कब्जे को भी राजस्व अमले ने हटाया।

वहीं ग्राम कोहका (प.ह.न. 49) की शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 441, 442, 446, 448 एवं 449—मद घास एवं बड़े झाड़ का जंगल—में कुल 3.56 हे. क्षेत्र पर वनराज रिसोर्ट द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को शासन की अभिरक्षा में लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story