सिवनीः पेंच टाइगर रिज़र्व में इल्लियों का दुर्लभ समूह, प्राकृतिक चेतावनी तंत्र का अद्भुत उदाहरण

WhatsApp Channel Join Now
सिवनीः पेंच टाइगर रिज़र्व में इल्लियों का दुर्लभ समूह, प्राकृतिक चेतावनी तंत्र का अद्भुत उदाहरण


सिवनी, 17 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिज़र्व में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड भूपेन्द्र राजपूत द्वारा यह दृश्य (कैटरपिलर का एक बड़ा समूह) बुधवार को देखा और दर्ज किया गया।

इस तस्वीर में कैटरपिलर (इल्लियों) का एक बड़ा समूह दिखाई दे रहा है। इल्लियों की बनावट में अत्यधिक विविधता पाई जाती है और ये प्रायः चिरोल के पेड़ पर अधिक संख्या में देखी जाती हैं। कई बार ये इल्लियाँ पूरे पेड़-पौधों को ढक लेती हैं।

इन इल्लियों के शरीर पर बाल या कांटेनुमा संरचनाएँ होती हैं, जो शिकारियों के लिए चेतावनी संकेत का काम करती हैं। इनमें से कई प्रजातियाँ अत्यंत जहरीली होती हैं। इनके संपर्क में आने पर त्वचा पर चकत्ते, खुजली और जलन जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story