सिवनीः पुलिस का रात्रिकालीन महाअभियान, नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन में 54 वारंटी धराए, बदमाशों में हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
सिवनीः पुलिस का रात्रिकालीन महाअभियान, नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन में 54 वारंटी धराए, बदमाशों में हड़कंप


सिवनी, 28 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देशन में शनिवार- रविवार की मध्य रात्रि विशेष नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में सिवनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 54 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 20 स्थायी वारंट व 34 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही 90 निगरानी बदमाशों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, 170 से अधिक वाहनों की चेकिंग, तथा होटल, ढाबा, लॉज एवं धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया।

इस प्रभावी कार्रवाई में जिले के 97 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस का यह रात्रिकालीन अभियान अपराधियों के लिए चेतावनी और आम नागरिकों के लिए सुरक्षा का मजबूत संदेश बनकर सामने आया।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story