सिवनीः होमगार्ड स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, परेड एवं सम्मान समारोह संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
सिवनीः होमगार्ड स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, परेड एवं सम्मान समारोह संपन्न


सिवनी, 06 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित मुख्य समारोह कलेक्टर शीतला पटले के आतिथ्य तथा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के विशेष आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

होमगार्ड से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में परेड कमांडर धनेन्द्र अंगारे (पी.सी.) ने परेड की कमान संभाली। परेड में होमगार्ड के 2 प्लाटून, एनसीसी, सिविल डिफेन्स प्लाटून एवं सिविल डिफेन्स वालंटियर्स ने सहभागिता की।

परेड के पश्चात बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र, तथा मेधावी विद्यार्थियों को चेक, टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र कलेक्टर शीतला पटले द्वारा वितरित किए गए। इसके बाद मुख्य एवं विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभाग की ओर से लक्ष्मी बगोठिया (पी.सी.) ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात स्वल्पाहार वितरण किया गया।

दूसरी पाली में अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों तथा सिविल डिफेन्स वालंटियर्स द्वारा कबड्डी, रस्साकसी एवं चेयर गेम प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता की गई। विजेताओं को प्रथम स्थान पर पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story