‎सिवनीः सिवनीः पेंच टाइगर रिज़र्व में गश्ती के दौरान फॉरेस्ट गार्ड की दुर्लभ दृश्य की फोटो कैद

WhatsApp Channel Join Now
‎सिवनीः सिवनीः पेंच टाइगर रिज़र्व में गश्ती के दौरान फॉरेस्ट गार्ड की दुर्लभ दृश्य की फोटो कैद


सिवनी, 29 नवंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाईगर रिजर्व में पदस्थ फारेस्ट गार्ड सुनील सलामें ने शनिवार को नियमित वन गश्ती के दौरान एक रोचक प्राकृतिक घटना को अपने कैमरे में कैद किया। जंगल क्षेत्र में उन्हें एक ओर्ब-वीवर (गोल जाल बनाने वाली) मकड़ी दिखाई दी, जिसने अपने विशिष्ट गोलाकार, पहिये जैसे सर्पिलाकार जाल में एक कीट को फँसा रखा था।

देखने में आया कीट आकार व संरचना से क्रेन फ्लाई प्रतीत हो रहा था, संभवतः मार्श क्रेन फ्लाई (Tipula oleracea) जाल में फँसने के बाद मकड़ी उस कीट को रेशम में लपेट रही थी, जो उसके भोजन ग्रहण करने की प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

ओर्ब-वीवर मकड़ियाँ अपने उत्कृष्ट जाल बुनने की कला के लिए जानी जाती हैं। वे बगीचों, खेतों और जंगलों में पाए जाने वाले कीड़ों को फँसाकर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण शिकारी–शिकार संतुलन बनाए रखती हैं। फॉरेस्ट गार्ड द्वारा कैद किया गया यह दृश्य जैव विविधता की समृद्धता और जंगल में चल रही प्राकृतिक प्रक्रियाओं का एक सुंदर उदाहरण है।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story